Breaking News
Monday, 15-Jun-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली ,वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती पर 17 जून को देवली में सर्व हिंदू समाज की ओर से विशेष कार्यक्रम और शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।

Norat Mal Nama 15-Jun-2026
देवली में महाराणा प्रताप जयंती पर निकलेगी शोभायात्रा, सर्व हिंदू समाज ने की तैयारियां देवली ,वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती पर 17 जून को देवली में सर्व हिंदू समाज की ओर से विशेष कार्यक्रम और शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को सोमवार को लेकर कुचलवाड़ा रोड स्थित आदर्श विद्या मंदिर परिसर में सर्व समाज के लोगों की एक बैठक हुई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा और जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया। आयोजन समिति से जुड़े रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि 17 जून को सुबह 8:30 बजे शोभायात्रा का शुभारंभ महाराणा प्रताप चौराहा स्थित इंडियन पेट्रोल पंप से होगा। यह शोभायात्रा जयपुर हाउस, पद्मावती सर्कल, तेज विजन हॉस्पिटल, भारत गैस ऑफिस होते हुए मुख्य बाजार, छतरी चौराहा, ममता सर्कल, कीर मोहल्ला, देवली गांव रोड और अंबेडकर सर्कल सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। बैठक में आयोजन को भव्य बनाने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिसमें महाराणा प्रताप के फ्लेक्स लगवाना, मार्ग में भगवा झंडे लगाना, पेयजल व्यवस्था, आतिशबाजी और पूजन सामग्री सहित अन्य प्रबंध शामिल हैं। सर्व हिंदू समाज ने सभी लोगों से इस गौरवपूर्ण आयोजन में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की बात कही है।

Previous News

Top News