Breaking News
Wednesday, 12-Aug-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली,सफाई कर्मचारियों की स्थायी नियुक्ति की मांग, मुख्यमंत्री के नाम का सौंपा ज्ञापन

Norat Mal Nama 12-Aug-2026
देवली,सफाई कर्मचारियों की स्थायी नियुक्ति की मांग, मुख्यमंत्री के नाम का सौंपा ज्ञापन देवली में राजस्थान सफाई मजदूर संघ ने प्रस्तावित संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती के संबंध में स्थायी नियुक्ति सहित विभिन्न न्यायोचित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन उपखंड अधिकारी देवली के माध्यम से भेजा गया। राजस्थान सफाई मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष ललित कुमार तेजी की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में सफाई कर्मचारी भर्ती प्रक्रिया को लेकर सरकार से विभिन्न मांगें रखी गई हैं। संघ ने मांग की है कि राजस्थान में सफाई कार्य पारंपरिक रूप से वाल्मीकि समाज द्वारा किया जाता है, इसलिए सफाई कर्मचारी भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता दी जाए, ताकि समाज के लोगों के पारंपरिक रोजगार का संरक्षण हो सके। ज्ञापन में वर्ष 2012-18 की सफाई कर्मचारी भर्ती से संबंधित न्यायालय प्रकरणों के अभ्यर्थियों को पहले नियुक्ति देने की मांग भी की गई है। संघ का कहना है कि न्यायालय के आदेश और विधिक प्रक्रिया के अनुरूप पहले नियुक्ति देकर इसके बाद नई भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए। इसके साथ ही संघ ने सफाई कर्मचारियों के कार्य की स्थायी प्रकृति को देखते हुए संविदा के स्थान पर नियमित स्थायी नियुक्ति देने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि इससे कर्मचारियों को रोजगार सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक सेवा शर्तें मिल सकेंगी। सफाई मजदूर संघ ने सरकार से इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है। अब देखना होगा कि सरकार की ओर से इन मांगों पर क्या कार्रवाई की जाती है। ज्ञापन देने वालो में विनोद डॉबोदिया, विनोद तेजी,राजू गोयर,रामप्रसाद तेजी,विकाश अजयपाल,भेरू तेजी,मनोज गोयर,राकेश रील, विनोद कसौटिया,कमल गोयर,सोनू चांगरा,संदीप कसौटियां व मुना केरलिया समेत कई लोग मौजूद रहे।

Previous News

Top News