Norat Mal Nama
10-May-2026
देवली,स्थानीय जगदीश धाम में आगामी खरीफ फसल सीजन 2026 के लिए बीज उर्वरक एवं कीटनाशी कृषि आदान की संभावित मांग आपूर्ति एवं सुचारु वितरण व्यवस्था एवं गुण नियंत्रण अभियान को लेकर चर्चा की
तथा संबंधित विभिन्न अधिनियम नियम एवं आदेशों पर चर्चा करने के उद्देश्य से खरीफ से पूर्व देवली एवं दूनी समीपवर्ती क्षेत्र के कृषि आदान विक्रेताओं की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। इस आवश्यक बैठक में श्री वीरेंद्र सिंह सोलंकी संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार टोंक ने आगामी सीजन खरीफ 2026 में कृषि आदान की संभावित मांग एवं आपूर्ति तथा सुचारू वितरण व्यवस्था के संबंध में उपस्थित विक्रेताओं कोआवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि विस्तार टोंक श्री दिनेश बेरवा द्वारा खरीफ 2026 में गुण नियंत्रण अभियान तथा विभिन्न अधिनियम नियम के बारे में विक्रेताओं को अवगत कराया साथ ही इन नियमों की अक्षरश पालन करने के निर्देश दिए गए। इस आवश्यक बैठक में कृषि आदान विक्रेता संघ अध्यक्ष श्री राम अवतार मित्तल राजीव भारद्वाज रोहित जिंदल मनीष जैन सहित 54 विक्रेता उपस्थित रहे।
धन्यवाद