Norat Mal Nama
09-Mar-2026
रामी देवी आयुर्वेद नर्सिंग इंस्टीट्यूट में प्रवेश शुरू
देवली , राजस्थान सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त रामी देवी आयुर्वेद नर्सिंग इंस्टीट्यूट, देवली में सत्र 2025-26 के लिए आयुर्वेद नर्सिंग एवं फार्मेसी डिप्लोमा (डीएनपी एंड पी व जीएनएम आयुर्वेद नर्सिंग) में सीधा प्रवेश शुरू हो गया है।
ढाई वर्ष की अवधि वाले इस कोर्स के लिए किसी भी संकाय से 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जिसमें छह महीने की इंटर्नशिप भी शामिल है। संस्थान में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सुसज्जित प्रयोगशालाओं में नियमित प्रायोगिक प्रशिक्षण, क्लिनिकल सुविधाएं और अनुभवी प्रोफेसरों द्वारा अध्यापन की व्यवस्था उपलब्ध है। साथ ही पात्र विद्यार्थियों को राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्तियों का लाभ भी मिलेगा। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी महेश नर्सिंग होम, जहाजपुर रोड देवली स्थित केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं।