Breaking News
Monday, 09-Mar-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली,विश्व कप के फाइनल मैच को देवली के युवाओं ने बस स्टैंड के बाहर बड़ी एलइडी वॉल लगाकर मैच को देखा टीम इंडिया की विश्व विजय पर दीवाली जैसा जश्न टॉकीज से लेकर बस स्टैंड तक गूंजा 'चक दे इंडिया'

Norat Mal Nama 09-Mar-2026
देवली,विश्व कप के फाइनल मैच को देवली के युवाओं ने बस स्टैंड के बाहर बड़ी एलइडी वॉल लगाकर मैच को देखा टीम इंडिया की विश्व विजय पर दीवाली जैसा जश्न टॉकीज से लेकर बस स्टैंड तक गूंजा 'चक दे इंडिया' टी-20 विश्व कप के महाकुंभ में भारत ने न्यूजीलैंड को धूल चटाकर विश्व विजेता बनने का जो गौरव हासिल किया है, उसकी धमक राजस्थान के देवली शहर के कोने-कोने में सुनाई दी। जीत के बाद हर भारतीय ने सोशल मीडिया के माध्यम से खिलाड़ियों की पीठ थपथपाई। इस दौरान फाइनल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रनों का ऐसा एवरेस्ट खड़ा किया कि कीवी टीम उसके नीचे दबकर रह गई। संजू सैमसन और ईशान किशन के बल्लों से निकले अंगारों ने निर्धारित 20 ओवरों में स्कोर को 255 रनों के आंकड़े तक पहुँचा दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम जसप्रीत बुमराह की आग उगलती गेंदों और अक्षर पटेल की फिरकी के जाल में ऐसी उलझी कि महज 159 रनों पर ही ढेर हो गई। भारत की इस ऐतिहासिक और एकतरफा जीत ने पूरे देश को झूमने पर मजबूर कर दिया, लेकिन देवली में जो दिखा, वह किसी महापर्व से कम नहीं था। मैच की पहली गेंद से लेकर अंतिम विकेट गिरने तक देवली की धड़कनें टीम इंडिया के साथ धड़क रही थीं। क्रिकेट का जुनून इस कदर था कि लोग टीवी, मोबाइल और बड़ी एलईडी स्क्रीन्स के सामने टकटकी लगाए डटे रहे। शहर के एक टॉकीज में लाइव प्रसारण के दौरान दर्शकों का उत्साह चरम पर था, तो वहीं बस स्टैंड के बाहर लगाई गई विशाल एलईडी स्क्रीन के पास युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। जैसे ही मैदान पर कोई चौका या छक्का लगता, पूरा इलाका 'भारत माता की जय' के उद्घोष से गूंज उठता। युवाओं के हाथों में लहराता तिरंगा और चेहरे पर जीत का अटूट विश्वास एक अलग ही ऊर्जा पैदा कर रहा था। जीत की औपचारिक घोषणा होते ही देवली में वक्त ठहर गया और खुशियों का सैलाब उमड़ पड़ा। आधी रात को शहर की सड़कों पर दिवाली जैसा नजारा थ। चारों ओर आतिशबाजी के धमाके और ढोल की थाप सुनाई दे रही थी। रोडवेज बस स्टैंड परिसर में युवाओं ने विजय जुलूस निकाला, जिसमें जोश और उत्साह का संगम देखने को मिला। हर तरफ मिठाइयों के डिब्बे खुल रहे थे और लोग एक-दूसरे को गले लगाकर इस गौरवशाली पल की बधाई दे रहे थे। इस जीत ने हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। वही अहमदाबाद स्टेडियम को अपशकुन मानने की विचारधारा भी खत्म हो गई। व्यापार महासंघ के अध्यक्ष पंकज जैन सर्राफ के नेतृत्व में भी जुलूस निकाला गया। ढोल-नगाड़ों के साथ निकले इस जुलूस ने पूरे शहर का माहौल केसरिया और तिरंगामय कर दिया। हार-जीत के इस खेल में आज भारत ने न केवल ट्रॉफी जीती, बल्कि हर नागरिक के दिल में देशप्रेम की एक नई अलख जगा दी। देर रात तक चले इस जश्न ने

Previous News

Top News