Norat Mal Nama
08-Mar-2026
गौतम जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमो के साथ प्रतिभाओ व वरिष्ठ नागरिकों का होगा सम्मान समारोह आयोजित।
देवली:- आगामी 19 मार्च को गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा गौतम जयंती को भव्य तरीके से मनाया जाएगा। गौतम हितकारिणी सभा के अध्यक्ष कैलाश पंचोली ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर गौतम जयंती की पूर्व संध्या पर रात्रि 8 बजे से सुंदरकांड का आयोजन रखा गया है। वही 19 मार्च को सुबह हवन किया जाएगा। दोपहर 3 बजे बस स्टैंड स्थित गौतम मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी जो कि शहर के मुख्य मार्गो से गुजरते हुए ज्योति कॉलोनी स्थित गौतम सेवा सदन धर्मशाला में जाकर विराम लेगी।
यहाँ शाम को 5 बजे प्रतिभावान छात्र-छात्राओं द्वारा दसवीं, सीनियर, स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओ में 80% या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले व साथ ही एनआईआईटी,जेईई,आईआईटी,आर ए एस,आर टी एस में चयनित छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए पात्र छात्र-छात्राओं को अपनी अंक तालिका की छाया प्रति होटल दुर्गा निवास के नीचे स्थित सेवालय में राजेंद्र कुमार शर्मा व जनता कॉलोनी में संजय कुमार शर्मा को जमा करवानी होगी। अधिक जानकारी के लिए 9414029184 व 9887345782 मोबाइल नम्बरो पर सम्पर्क किया जा सकता है व इस मौके पर 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों का भी सम्मान किया जाएगा। अमित गौतम ने बताया कि शाम को महर्षि गौतम जी की आरती के पश्चात सामूहिक भोज का आयोजन रखा गया है। गौतम महिला मंडल की सुनीता पत्रिया व अन्नू शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 मार्च बुधवार को दोपहर 2:30 बजे से मेहंदी, रंगोली, चेयर रेस, चम्मच रेस व बालिकाओं व महिलाओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। जिसमें भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतियोगी अपना नाम 8058636711 व 8442011012 नंबर पर सम्पर्क कर 15 मार्च शाम 4 बजे तक लिखवा सकते हैं। आशीष पंचोली व सुमित गौतम ने बताया कि जुलूस व सभी सामाजिक कार्यक्रमो में महिलाओं के लिए निर्धारित साड़ी, चुनरी व पुरुषों के लिए सफेद परिधान पहनकर आने का निश्चित किया गया है।