Norat Mal Nama
05-Jun-2026
,देवली,सिरोही में विधायक राजेंद्र गुर्जर ने किया पौधारोपणकेंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर गिनाईं उपलब्धियां
देहात मंडल के सिरोही में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस और वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित हुआ।
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर गिनाईं उपलब्धियां
देहात अध्यक्ष विनोद माहुर ने बताया कि इस दौरान केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक राजेंद्र गुर्जर ने सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने-अपने गांवों में जाकर सरकार की इन उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाएं और उन्हें जागरूक करें। विधायक ने इस मौके पर पौधारोपण किया और ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में बनवारी चौधरी, नासिरदा मंडल अध्यक्ष नारायण धाकड़, जीएसएस अध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, महामंत्री रामलाल धाकड़, सीआर प्रतिनिधि शिवराज कछांवा, मीडिया प्रभारी किशन खटीक, उपाध्यक्ष छीतर गुर्जर, बूथ अध्यक्ष रामदेव, हेमराज, राजकुमार, दशरथ, पवन धाकड़, हंसराज गुर्जर, रामेश्वर गुर्जर, नारायण जाट, मनोज जाट, ब्रजराज मीणा, मोनू धाकड़ सहित देहात मंडल के सभी पदाधिकारी, सीआर, डीआर और सरपंच उपस्थित रहे।