Breaking News
Thursday, 04-Jun-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली,विद्युत कार्य के दौरान युवक के झुलसने का मामला, ग्रामीणों ने कार्रवाई व मुआवजे की मांग की गांवड़ी जीएसएस पर किया प्रदर्शन, विद्युत निगम के अभियंता और प्रशासनिक अधिकारियों ने की बात

Norat Mal Nama 04-Jun-2026
देवली,विद्युत कार्य के दौरान युवक के झुलसने का मामला, ग्रामीणों ने कार्रवाई व मुआवजे की मांग की गांवड़ी जीएसएस पर किया प्रदर्शन, विद्युत निगम के अभियंता और प्रशासनिक अधिकारियों ने की बात देवली ,क्षेत्र के गांवड़ी पंचायत के रघुनाथपुरा गांव में गत 2 जून को विद्युत लाइन पर कार्य करते समय एक युवक के बुरी तरह झुलस जाने की घटना ने तूल पकड़ लिया है। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने विद्युत निगम के कर्मचारियों पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। इसे लेकर गुरुवार को ग्रामीणों और परिजनों ने जीएसएस पर प्रदर्शन किया। लेकिन इसकी।सूचना पर विद्युत निगम के अभियंता और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत शुरू की। ग्रामीणों ने इस संबंध में अधिकारियों को लिखित ज्ञापन सौंपकर घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने पर जोर दिया है। ज्ञापन में ग्रामीण और परिजनों ने आरोप लगाया गया कि विद्युत लाइन पर कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई, जिसके चलते धनराज बैरवा हादसे का शिकार हो गया। ग्रामीणों ने संबंधित लाइनमैन को तुरंत निलंबित करने और मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। साथ ही पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए 50 लाख रुपए का मुआवजा देने, पीड़ित को संविदा पर नौकरी देने और परिवार को अन्य सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई है। विद्युत निगम के सहायक अभियंता डीके जैन ने बताया कि मामला सामने आने के बाद लाइनमैन को बुधवार को ही एपीओ किया जा चुका है। इसके अलावा विद्युत निगम मौत के अनुपात में डिसेबिलिटी को देखते हुए मुआवजा राशि दी जाएगी। जबकि संविदा पर नौकरी लगने का विषय प्रशासन को भेजा जाएगा। यह पत्र तहसीलदार को सौंप दिया गया है। इस दौरान मौके पर देवली तहसीलदार मेघा गुप्ता, थानाधिकारी दौलतराम, सहायक अभियंता (एईएन) डीके जैन सहित राजबहादुर रैगर, गांवड़ी प्रशासक बजरंग धाकड़, सरपंच यादराम मीणा, पंचायत समिति सदस्य रामसिंह मीणा और प्रेमसिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Previous News

Top News