Breaking News
Wednesday, 04-Mar-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली,खुशियों के त्योहार धुलंडी की सुबह देवली के सब्जी मंडी मुख्य द्वार पर उस वक्त दुःख में बदल गई जब कचरे से उठी एक चिंगारी ने दो दुकानों को राख के ढेर में तब्दील कर दिया।

Norat Mal Nama 04-Mar-2026
अग्निकांड ने छीना निवाला : वर्षों की मेहनत मिनटों में हुई जमींदोज आग से दो केबिनों जलकर राख हुई देवली,खुशियों के त्योहार धुलंडी की सुबह देवली के सब्जी मंडी मुख्य द्वार पर उस वक्त दुःख में बदल गई जब कचरे से उठी एक चिंगारी ने दो दुकानों को राख के ढेर में तब्दील कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सीआईएसएफ गेट के पास स्थित कचरा में आग लगाई गई थी, जिसने धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर पास ही स्थित हेयर कटिंग और बैग सिलाई की केबिनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में बंगाली कॉलोनी निवासी बुजुर्ग भरत कुमार सेन की हेयर कटिंग की दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जिससे उनके बुढ़ापे की रोजी-रोटी का एकमात्र सहारा छिन गया। वहीं, तेली मोहल्ला निवासी मुकेश मोची की बैग बनाने की दुकान को भी भारी नुकसान पहुंचा है। हादसे का मंजर इतना हृदयविदारक था कि अपने वर्षों के संघर्ष को जलता देख बुजुर्ग भरत सेन सन्न रह गए, वहीं मुकेश की मां आग बुझने के बाद राख से बचा-कुचा सामान बटोरते हुए अपने आंसू नहीं रोक सकी। सूचना पर देवली थाना पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक सैयद जावेद और बजरंग लाल ने दमकल को मौके पर बुलवाया, लेकिन लोगों का आरोप है कि दमकल के देरी से पहुंचने के कारण आग ने दोनों दुकानों को पूरी तरह लील लिया। घटना के दौरान ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार भी टूटकर गिर गए, जिसके बाद विद्युत निगम की टीम भी मौके पर पहुंची। व्यापार महासंघ अध्यक्ष पंकज जैन सर्राफ़ ने भी घटनास्थल पर पीड़ित दुकानदारों से जानकारी ली। त्यौहार के दिन हुई इस अनहोनी ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय निवासी तेजेंद्र पारीक और अंकित नाटाणी आपने बताया कि यह आग का दुआ काफी दूर से दिखाई दे रहा था। देखते ही देखते दोनों केबिने जलकर राख हो गई।

Previous News

Top News