Breaking News
Monday, 30-Mar-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली से सांवरिया सेठ के लिए बुधवार से दौड़ेगी रोडवेज की नई बस सुबह 5 बजे होगा स्वागत, 30 यात्रियों ने पहले ही कराई बुकिंग

Norat Mal Nama 30-Mar-2026
देवली से सांवरिया सेठ के लिए बुधवार से दौड़ेगी रोडवेज की नई बस सुबह 5 बजे होगा स्वागत, 30 यात्रियों ने पहले ही कराई बुकिंग देवली ,क्षेत्र के सांवरिया सेठ के दर्शनार्थियों के लिए एक अप्रैल का दिन बेहद खास होने जा रहा है। लंबे समय से प्रतीक्षित देवली से चित्तौड़गढ़ स्थित श्री सांवरिया सेठ (मंडफिया) के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा कल बुधवार से विधिवत रूप से शुरू होने जा रही है। इस सेवा के शुरू होने से अब श्रद्धालुओं को बसें बदलने या निजी वाहनों के महंगे सफर से मुक्ति मिल जाएगी। देवली रोडवेज बुकिंग प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि बस शुरुआत को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। बुधवार सुबह करीब 5 बजे से ही बस स्टैंड पर स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी, जहां नई बस को फूल-मालाओं से सजाया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शहर के लोग भी मौजूद रहेंगे। इस मौके राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम, बूंदी आगार के मुख्य प्रबंधक घनश्याम गौड़ स्वयं उपस्थित रहेंगे। बस सेवा को लेकर यात्रियों की प्रतिक्रिया भी सकारात्मक रही है और अब तक करीब 30 यात्रियों ने ऑनलाइन अपनी सीट बुक करवा ली है। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार यह नई 3x2 सीटिंग बस प्रतिदिन सुबह 4:30 बजे बूंदी से रवाना होकर 5:30 बजे देवली पहुंचेगी। यहां से जहाजपुर, शाहपुरा, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ के रास्ते होते हुए यह बस सुबह 10:40 बजे श्रद्धालुओं को सीधे सांवरिया जी पहुंचा देगी। वापसी में यही बस दोपहर 1:15 बजे रवाना होकर शाम 6:20 बजे पुनः देवली पहुंचेगी।

Previous News

Top News