Breaking News
Wednesday, 03-Jun-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली,महेश नर्सिंग होम एवं महेश्वरम हॉस्पिटल अपनी स्थापना के 50वें स्वर्ण वर्ष का महोत्सव मना रहा है। इस मौके पर अस्पताल द्वारा अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया गया है।एडवांस इम

Norat Mal Nama 03-Jun-2026
महेश नर्सिंग होम और महेश्वरम हॉस्पिटल का 50वां स्वर्ण जयंती समारोह 8 को एडवांस इमेजिंग सेंटर का होगा उद्घाटन देवली,महेश नर्सिंग होम एवं महेश्वरम हॉस्पिटल अपनी स्थापना के 50वें स्वर्ण वर्ष का महोत्सव मना रहा है। इस मौके पर अस्पताल द्वारा अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया गया है।एडवांस इमेजिंग सेंटर का होगा उद्घाटन जिसके अंतर्गत महेश्वरम एडवांस इमेजिंग सेंटर का शुभारंभ किया जाएगा। अस्पताल संचालक डॉ. महेश जिंदल व डॉ. कल्पना जिंदल ने बताया कि इस सेंटर में 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीन, न्यूरो आईसीयू और मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर सहित आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस शुभारंभ समारोह का आयोजन 8 जून शाम 4 बजे महेश नर्सिंग होम एवं जगदीश धाम परिसर में किया जाएगा। न्यूरोसर्जन डॉ. राघव जिंदल में बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी होंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी, देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर, जहाजपुर-कोटड़ी विधायक गोपीचंद मीणा और केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम होंगे।

Previous News

Top News