Breaking News
Wednesday, 03-Jun-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली , टोंक सवाईमाधोपुर सांसद हरीश चंद्र मीना ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर देवली में न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की है।

Norat Mal Nama 03-Jun-2026
देवली में स्थाई एडीजे कोर्ट और एसीजेएम न्यायालय की मांग देवली , टोंक सवाईमाधोपुर सांसद हरीश चंद्र मीना ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर देवली में न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की है। सांसद ने देवली में पिछले 8 वर्षों से संचालित एडीजे कैंप कोर्ट को स्थाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय में क्रमोन्नत करने का आग्रह किया है। साथ ही, उन्होंने देवली स्थित सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) न्यायालय में क्रमोन्नत करने की भी मांग की है। पत्र में कहा गया है कि देवली क्षेत्र में लंबित प्रकरणों की अधिकता और भौगोलिक महत्व को देखते हुए यह अत्यंत आवश्यक है। सांसद के अनुसार पड़ोसी तहसीलों में स्थायी एडीजे न्यायालय पहले से ही स्थापित हैं। उन्होंने जनहित और त्वरित न्याय की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए इस मांग को प्राथमिकता देने का अनुरोध किया है।

Previous News

Top News