Breaking News
Saturday, 25-Jul-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली,गौ सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण 5 लाख हस्ताक्षरों के साथ सौंपा जाएगा ज्ञापन

Norat Mal Nama 25-Jul-2026
देवली,गौ सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण 5 लाख हस्ताक्षरों के साथ सौंपा जाएगा ज्ञापन गौमाता की सुरक्षा और सम्मान की मांग को लेकर चलाए जा रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण के तहत 27 जुलाई को देशव्यापी जन-जागरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत 5 लाख हस्ताक्षरों से युक्त प्रार्थना पत्र के साथ टोंक में विशाल संकीर्तन रैली निकाली जाएगी और जिला कलक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा जाएगा। जिला प्रभारी आशु भाई एवं तहसील प्रभारी लोकेश ग्वाला ने बताया कि अभियान के तहत देश के सभी 790 जिलों में संत-महात्मा और सनातन धर्म प्रेमी एक साथ कार्यक्रम करेंगे। सुबह 8 से 9 बजे तक सामूहिक विजय मंत्र का जाप होगा। इसके बाद गांधी खेल मैदान से कलेक्ट्रेट तक संकीर्तन रैली निकाली जाएगी। अभियान को सफल बनाने के लिए जिलेभर में जन-जागरण किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार रात देवली में छतरी चौराहा स्थित शिव मंदिर में बैठक भी हुई।

Previous News

Top News