Norat Mal Nama
25-Jul-2026
देवली,न फेंकें बचा हुआ भोजन, बेजुबानों का बनेगा सहारा,एनिमल कंटेनर लगाएं
देवली,शहर व आसपास के गांवों में संचालित इनर व्हील क्लब द्वारा शहर में मवेशियों की सेवा व भोजन के लिए विभिन्न क्षेत्रों व गौशालाओं में सीमेंटेड एनिमल फूड कंटेनर लगाए गए हैं।
ताकि उन्हें बिना गंदगी का साफ भोजन मिल सके। क्लब सदस्यों ने लोगों कहा कि वे घरों से बचा हुआ भोजन, फल एवं सब्जियों के छिलके इन कंटेनर में डालें तथा पॉलीथीन या प्लास्टिक जैसी हानिकारक वस्तुएं बिल्कुल न डालें। जिससे कि इन मवेशियों का पेट भर सके और वेस्ट भोजन फिकने से अन्न की बर्बादी भी नहीं होगी। क्लब अध्यक्ष वर्षा मंगल ने इसे जीवों के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी बताई। इस पहल से मवेशियों की भूख की समस्या का समाधान होगा और आमजन में जीवों के प्रति सेवाभाव मजबूत होगा। इस दौरान अभियान में शैफाली मंगल, सोनू चौधरी, ज्योति मंगल, श्वेता सिंहल, ज्योति जैन, नेहा अग्रवाल, मुन्नी देवी शर्मा और शिल्पा कंछल सहित उपस्थित थी। अध्यक्ष वर्षा ने बताया कि शहर में पटेल नगर, ज्योति कॉलोनी, पीर बाबा रोड, ज्योति मार्केट, बस स्टैंड गौशाला, महाजन मोहल्ला, सामुदायिक भवन के सामने समेत क्षेत्र में यह कंटेनर लगाए गए हैं।