Norat Mal Nama
24-Jul-2026
देवली में कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ को मिला नया शहर अध्यक्ष, आसिफ खान अब्बासी नियुक्त
देवली,जिला कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ टोंक ने देवली शहर अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति की है। जिला कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इम्तियाज खान द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार आसिफ खान अब्बासी को कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ का देवली शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति पत्र में बताया गया है कि यह नियुक्ति अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं टोंक विधायक सचिन पायलट, जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राकेश गर्ग तथा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष अमीन पठान की अनुशंसा पर की गई है।
जारी आदेश में नवनियुक्त शहर अध्यक्ष आसिफ खान अब्बासी को 15 दिनों के भीतर देवली ब्लॉक कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी गठित कर सूची प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आसिफ खान अब्बासी को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को देवली क्षेत्र में और अधिक मजबूती मिलेगी।