Norat Mal Nama
24-Jul-2026
देवली,सरोली मोड़ पर फ्लाईओवर निर्माण की मांग सांसद ने एनएचएआइ चेयरमैन को सौंपा पत्र
देवली. टॉक-सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद हरीश चंद्र मीना ने बुधवार को नई दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के चेयरमैन संतोष कुमार यादव से मुलाकात कर राष्ट्रीय राजमार्ग-52 स्थित सरोली मोड़ चौराहे पर ओवरब्रिज (फ्लाईओवर) के शीघ्र निर्माण की मांग की।
सांसद ने चेयरमैन को पत्र सौंपकर कहा कि एनएच-52 के फोरलेन बनने के बाद इस मार्ग पर यातायात का दबाव और वाहनों की गति दोनों बढ़ गई है। सरोली मोड़ चौराहा टोंक, देवली, निवाई, हिंडोली, लाखेरी, दूनी, बूंदी और सवाई माधोपुर को जोड़ने वाला प्रमुख जंक्शन है, जहां प्रतिदिन हजारों वाहनों की आवाजाही होती है। सुरक्षा
देवली. एनएचएआई चेयरमैन को की मांग संबंधी पत्र सौंपते सांसद। सरोली मोड़ पर फ्लाईओवर निर्माण
व्यवस्था के अभाव में यह चौराहा लगातार सड़क दुर्घटनाओं का केंद्र बना हुआ है।
सांसद ने बताया कि दुर्घटना आंकड़ों और ट्रैफिक वॉल्यूम के आधार पर इस स्थान को ब्लैक,समस्या से मिलेगी निजात
सरोली कट पर रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस कारण इसे दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट घोषित किया जा चुका है। चौराहे पर बिना सिग्नल, ओवरब्रिज के जाम लगता है। ओवरब्रिज बनने पर मुख्य फेरलेन ट्रैफिक सीधा निकलेगा और लोकल ट्रैफिक नीचे से जाएगा। हाईवे की तेज गाड़ियां बिना रुके ऊपर से निकलेंगी, इसलिए कट पर अचानक ब्रेक और टक्कर की संभावना खत्म होगी।
स्पॉट के रूप में भी चिन्हित किया गया है। आमजन की सुरक्षा तथा भविष्य में दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यहां स्थायी सड़क सुरक्षा अवसंरचना के रूप में फ्लाईओवर का निर्माण आवश्यक है।