Breaking News
Sunday, 05-Oct-2025
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली, बलाक कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय देवली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हस्ताक्षर अभियान शुरू करऔर विरोध प्रदर्शन किया

Norat Mal Nama 21-Sep-2025
देवली, बलाक कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय देवली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हस्ताक्षर अभियान शुरू करऔर विरोध प्रदर्शन किया भारत देश के लोकप्रिय नेता राहुल गांधी , अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, टोक सवाई माधोपुर के लोकप्रिय सांसद हरीश चन्द्र मीणा एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरि प्रसाद , देवली उनियारा प्रभारी कविता गुर्जर, के निर्देश अनुसार बलाक कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय देवली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हस्ताक्षर अभियान और विरोध प्रदर्शन का आयोजन हुआ। जिसमें विधानसभा प्रत्याशी केसी मीना , प्रदेश सचिव माया सुवालका, पूर्व प्रधान गणेशाराम जाट, ब्लाक अध्यक्ष महादेव मीना,शहर अध्यक्ष सौरभ जिंदल, पूर्व अध्यक्ष मुकेश गर्ग, गोवर्धन कंछल, राहुल बलसोरा, दिनेश जैन,मौती लाल ठागरिया,सभी मंडल अध्यक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहे। सभी ने "वोट चोर गद्दी छोड़ " अभियान पर जोर दिया तथा इस अभियान को घर घर से जोड़ने पर जोर दिया।इस अवसर पेट्रोल पंप चौराहा पर विरोध प्रदर्शन किया।पर शम्मी रंगरेज, राहुल सुवालका, रमेश गोयल, सम्पत सुवालका, टीकम सेन, विनोद धर्मानी, राजीव जैन, सत्य नारायण बूलिया, पंकज जैन, रोहित सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous News

Top News