Breaking News
Thursday, 22-Oct-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

डांडिया औऱ बगरबा महोत्सव का यादगार समापन, आरती-प्रसाद के साथ विदा हुआ उत्सव

Norat Mal Nama 21-Oct-2026
नौ दिन तक छाई नवरात्रि की मस्ती, अंतिम रात में भी खचाखच भरा पांडाल डांडिया औऱ बगरबा महोत्सव का यादगार समापन, आरती-प्रसाद के साथ विदा हुआ उत्सव देवली ,नगर पालिका मंडल देवली की ओर से आयोजित नौ दिवसीय डांडिया एवं गरबा महोत्सव का बुधवार को उत्साह, उल्लास और भक्तिमय माहौल के बीच समापन हुआ। महोत्सव के अंतिम दिन पांडाल में शहरवासियों की भारी भीड़ उमड़ी। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे महिला-पुरुषों और युवाओं ने गरबा एवं डांडिया की धुनों पर उत्सव का आनंद लिया। पूरे आयोजन स्थल पर धार्मिक आस्था और लोक संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका उपाध्यक्ष नेमी चंद जैन, पूर्व चेयरमैन मंजू जैन, पार्षद विजय चौधरी, दिनेश जैन, गोविंद राम माली, रवि बलसोरा, राजू ग्वाला एवं भीम सिंह ने माता रानी की विधिवत पूजा-अर्चना कर किया। इस दौरान माता रानी के जयकारों से पांडाल गूंज उठा। पार्षद समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। नौ दिनों तक चले महोत्सव में प्रतिदिन श्रद्धालुओं और शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक गुजराती गरबा की गोलाकार नृत्य शैली और डांडिया की लयबद्ध ताल आयोजन के प्रमुख आकर्षण रहे। महोत्सव के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन में योगदान देने पर नगरपालिका मंडल की ओर से पंकज जैन, सीरज साहू, राजन नामा, उत्तम भारद्वाज और राहुल सुवालका का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। इस दौरान आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रयासों की सराहना की गई। समापन पर माता रानी की सामूहिक आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

Top News