Norat Mal Nama
21-Jul-2026
देवली,आदर्श इंडियन पब्लिक स्कूल, देवली में तालुका विधिक सेवा समिति, देवली के सहयोग से विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन शैली को अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सिविल जज एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री श्रेया सोनी (देवली कोर्ट) रहीं। अपने उद्बोधन में उन्होंने विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को नशे एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले सामाजिक, मानसिक एवं शारीरिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा समाज में भी नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को NDPS Act की जानकारी भी प्रदान की।
इस अवसर पर विद्यालय की कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा मुख्य अतिथि के प्रेरणादायी विचारों से लाभान्वित हुए।
मुख्य अतिथि का स्वागत विद्यालय के निदेशक मोहित अग्रवाल एवं सह-निदेशक रेखा मंगल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या राजेन्द्र कौर ने मुख्य अतिथि के प्रति आभार व्यक्त किया तथा विद्यार्थियों के मार्गदर्शन हेतु उनका धन्यवाद किया।
यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने तथा स्वस्थ, सकारात्मक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।