Breaking News
Tuesday, 21-Jul-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

अज्ञात मृतक की हुई पहचान, कराया गया पोस्टमार्टम

Norat Mal Nama 20-Jul-2026
अज्ञात मृतक की हुई पहचान, कराया गया पोस्टमार्टम देवली ,शहर के राजकीय उपजिला अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार को हुई अज्ञात व्यक्ति की मौत के मामले में सोमवार सुबह मृतक की पहचान हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान रामदेव पुत्र बजरंग गुर्जर (40), निवासी गांवड़ी, थाना देवली के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी में आया है कि रामदेव गत 16 जुलाई को बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। उसके माता-पिता और भाई का पहले ही निधन हो चुका है तथा वह अविवाहित था। बताया गया है कि वह काफी समय से बीमार भी चल रहा था। मामले में मृतक की भतीजी कमला पत्नी स्वराज गुर्जर निवासी देवली ने रिपोर्ट देकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाई। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। गौरतलब है कि रविवार सुबह कोटा रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास गली में रामदेव अचेत अवस्था में मिला था। स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए राजकीय उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। उस समय उसकी पहचान नहीं हो सकी थी, जिसके बाद पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए थे। सोमवार सुबह पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की गई।

Previous News

Top News