Breaking News
Tuesday, 21-Jul-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

नेशनल कराटे चैंपियनशिप में देवली के खिलाड़ियों ने जीते 14 मेडल, बेस्ट टीम ट्रॉफी भी मिली

Norat Mal Nama 20-Jul-2026
नेशनल कराटे चैंपियनशिप में देवली के खिलाड़ियों ने जीते 14 मेडल, बेस्ट टीम ट्रॉफी भी मिली देवली। दिल्ली में आयोजित नेशनल खेल कराटे चैंपियनशिप में देवली की मारुति मार्शल आर्ट अकादमी के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण, 4 रजत और 7 कांस्य सहित कुल 14 पदक जीते। टीम को प्रतियोगिता में बेस्ट टीम ट्रॉफी अवॉर्ड भी मिला। अकादमी के कोच निलेश नामा ने बताया कि एशिया के सबसे बड़े इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विशाल मीणा, रानू राजावत और ध्रुवीका चौधरी ने स्वर्ण पदक जीते। रजत पदक मुदित सैनी, वीरेन सेन, अक्षिता मीणा और देवेन्द्र सिंह ने अपने नाम किए। वहीं कांस्य पदक कार्तिक जैन, यश जैन, उमेश नवरंग, गणेश नवरंग, सिद्धि बैरवा, माही सेन और हिद्यांशी जैन ने हासिल किए। प्रतियोगिता में मिली इस सफलता पर देवली शहर के लोगों ने खिलाड़ियों और कोच निलेश नामा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Previous News

Top News