Breaking News
Monday, 19-Oct-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

बंगाली कॉलोनी में भी शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम,

Norat Mal Nama 19-Oct-2026
बंगाली कॉलोनी में भी शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम, कार्यक्रम में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ जिंदल ने भी भाग लिया। देवली ,शहर की बंगाली कॉलोनी स्थित माताजी मंदिर में आयोजित श्री शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। महोत्सव में पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों के जरिए भक्तिमय माहौल बना हुआ है। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ जिंदल ने भी भाग लिया। आयोजक कमेटी के अध्यक्ष कानू पोद्दार एवं राजू विश्वास ने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन खेल-कूद, अग्नि आरती, डांडिया, नृत्य और नाटक सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सुबह और शाम की आरती में श्रद्धालु उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। सोमवार को सुबह 7:26 से 8:14 बजे तक संधि पूजा एवं बलिदान पूजा, सुबह 9 बजे नवमी पूजन और 11 बजे पुष्पांजलि का आयोजन हुआ। मंगलवार सुबह 9:32 बजे से दशमी पूजा होगी। इसके बाद सुबह 11 बजे सिंदूर खेला और मां दुर्गा की विदाई का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जबकि बुधवार 21 अक्टूबर को सुबह 9 बजे बंगाली कॉलोनी स्थित माताजी मंदिर से विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो बोयंड़ा गणेश जी पहुंचेगी। यहां मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। महोत्सव के दौरान सुबह एवं शाम की आरती में गोविन्द्र भक्त, संजीत भक्त, सोनू हलदार, संतोष सिकदार, धनंजय तरुआ और अरुण बैरागी ढोल वादन के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। नवरात्र में बंगाली कॉलोनी सहित क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और सांस्कृतिक परंपराओं की छटा है।

Top News