Breaking News
Monday, 20-Apr-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली , बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के संदेश को सार्थक करते हुए विवेकानंद कॉलोनी निवासी रजत बंसल ने अपनी पहली संतान के रूप में बेटी होने का जश्न एक बेहद खास और यादगार तरीके से मनाया।

Norat Mal Nama 19-Apr-2026
'बेटी हुई है' स्लोगन के साथ शहर में निकाली रैली देवली: नन्ही परी के आगमन पर पिता ने मनाया अनूठा जश्न देवली , बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के संदेश को सार्थक करते हुए विवेकानंद कॉलोनी निवासी रजत बंसल ने अपनी पहली संतान के रूप में बेटी होने का जश्न एक बेहद खास और यादगार तरीके से मनाया। देवली में पार्श्वनाथ प्लाईवुड एंड हार्डवेयर के प्रोपराइटर रजत बंसल के घर बीते 15 अप्रैल को लक्ष्मी स्वरूपा नन्ही परी का जन्म हुआ। इस खुशी के मौके को यादगार बनाने के लिए रजत ने अस्पताल से घर तक एक शानदार कार रैली निकाली। रजत ने अपनी पत्नी शेफाली और नवजात बेटी को निजी अस्पताल से छुट्टी मिलने पर, अपनी कार को गुलाबी और सफेद गुब्बारों से फूलों की तरह सजाया। कार के पिछले शीशे पर गर्व से लिखा कि, 'बेटी हुई है'। इस संदेश के साथ रजत ने तीन अन्य गाड़ियों के काफिले के साथ बेटी का शहर में स्वागत किया। यह अनोखी रैली शहर के मुख्य बाजारों से होकर गुजरी, जिसमें गुरुद्वारा रोड, गौरव पथ और मुख्य बाजार शामिल थे। रैली के दौरान शहरवासियों ने इस अनूठी पहल और बेटी के आगमन की खुशी की चर्चा की। नन्ही परी के घर पहुंचने पर भी स्वागत समारोह में कोई कमी नहीं रखी गई थी। बंसल परिवार ने घर के प्रवेश द्वार को सुंदर रंगोली और गुब्बारों से सजाया था। ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच बच्ची का स्वागत किया गया। घर के अंदर बेटी के फोटो का एक बड़ा फ्लेक्स लगाया गया था और परिवार के सभी सदस्यों के साथ मिलकर रजत बंसल ने केक काटकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अनूठे जश्न का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें 'बेटी हुई है' लिखी हुई फ्लेक्स लगी गाड़ी शहर की सड़कों पर घूमती हुई नजर आ रही है।

Previous News

Top News