Breaking News
Monday, 20-Apr-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली, ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई विशाल शोभायात्रा निकाली,शोभा यात्रा का समाज सेवी अजय मेवाड़ा ने बस स्टैंड पर पुष्प वर्षा कर फ्रूटी प�

Norat Mal Nama 19-Apr-2026
देवली, ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई विशाल शोभायात्रा निकाली,शोभा यात्रा का मयूर इंटरनेशनल स्कूल देवली के निदेशक अजय मेवाड़ा ने बस स्टैंड पर पुष्प वर्षा कर फ्रूटी पिलाकर शोभायात्रयो का स्वागत किया देवली में ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई। सर्व ब्राह्मण समाज के लोगों ने सफेद वस्त्र और केसरिया साफा पहनकर परशुराम सर्किल पर एकत्र होकर विशाल शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा परशुराम सर्किल से पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुई। शोभायात्रा गौरव पथ, जहाजपुर चुंगी नाका, पटवा बाजार,छतरी चौराहा,पुलिस स्टेशन,बस स्टैंड, मुख्य बाजार, एसबीआई चौराहा, पेट्रोल पंप चौराहा होते हुए आगे बढ़ी। फिर एजेंसी एरिया से होकर नेवर बाग स्थित निर्माणाधीन परशुराम भवन एवं वेद विद्यालय पहुंकर समाप्त हुई । शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया भारतीय जनता पार्टी के द्वारा ममता सर्किल पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया बस स्टैंड के बाहर समाजसेवी अजय मेवाड़ा ने परशुराम जी के चित्र पर माला अर्पण कर शोभायात्रा वालों का पुष्प वर्षा कर एवं फ्रूटी पिलाकर शोभायात्रा का स्वागत किया शोभायात्रा नेवर बाग बालाजी मंदिर परिसर में भगवान परशुराम की आरती की गई। इसके बाद समाज के लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। यात्रा के दौरान कई स्थानों पर स्वागत हुआ। शोभायात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष अंकित जैन, जनसेवा समिति, व्यापार महासंघ, और बीसलपुर बांध विस्थापित संघर्ष समिति एवं अजय मेवाड़ा मयूर इंटरनेशनल स्कूल ने भी अलग-अलग स्थानों पर स्वागत किया।

Previous News

Top News