Breaking News
Monday, 19-Oct-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली में लाखों रुपए के बालों से भरा कट्टा चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

Norat Mal Nama 19-Oct-2026
देवली में लाखों रुपए के बालों से भरा कट्टा चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार पुलिस ने पिकअप से चोरी का किया खुलासा 26 सितंबर को चर्च रोड स्थित दुकान के पास से चोरी हुआ था बालों से भरा बैग देवली ,टोंक जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देश पर वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत देवली थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी प्रीति रत्नू के अनुसार आरोपी पर पिकअप में रखे लाखों रुपए कीमत के बालों से भरे कट्टे को चुराने का आरोप है। पुलिस ने तकनीकी सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गत 26 सितंबर को देवली के चर्च रोड स्थित एक दुकान के पास खड़ी पिकअप से लाखों रुपए कीमत के बालों से भरा कट्टा चोरी हो गया था। इस संबंध में 4 अक्टूबर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। चोरी की वारदात के बाद पुलिस ने माल मुल्जिम की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्य और मुखबिरों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर तलाश शुरू की गई। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी राहुल गवारिया को चौमू टोल गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बचने के लिए फोन बंद कर एमपी, झुंझुनू, सीकर आदि में छिप रहा था। गिरफ्तार आरोपी 22 वर्षीय राहुल गवारिया निवासी द्वितीय पनवाड़ मोड़ कॉलोनी, देवली है। पुलिस के अनुसार आरोपी शातिर चोर है और उसके संबंध में पूर्व में चालानशुदा अपराधियों से जुड़ी जानकारी भी जुटाई गई। यह कार्रवाई पुलिस टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी प्रीति रत्नू ने किया। कार्रवाई में साइबर सेल के सुरेश चावला, सहायक उप निरीक्षक अब्दुल वहाब, पुलिसकर्मी मोहम्मद इस्माइल इमरान सहित अन्य पुलिसकर्मियों की विशेष भूमिका रही। पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ कर चोरी की वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

Top News