Breaking News
Monday, 19-Oct-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

दुर्गा अष्टमी पर घर-घर हुआ कन्या पूजन, दिहाड़ी माता की पूजा कर लगाया भोग

Norat Mal Nama 19-Oct-2026
दुर्गा अष्टमी पर घर-घर हुआ कन्या पूजन, दिहाड़ी माता की पूजा कर लगाया भोग बिजासन माता और हिंगलाज माता मंदिर में उमड़ी भीड़ देवली,शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को दुर्गा अष्टमी के अवसर पर घर-घर माता दुर्गा की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने दिहाड़ी माता की विशेष पूजा-अर्चना कर चावल और लापसी का भोग लगाया। वहीं नवरात्र के नौ दिनों तक व्रत-उपवास रखने वाले श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर कन्या भोज कराया और कन्याओं को उपहार भेंट किए। कई श्रद्धालुओं ने शनिवार को ही अष्टमी के अवसर पर पूजा-अर्चना कर कन्या पूजन किया था। वहीं सोमवार को भी श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद लिया। कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनके चरण धोए गए, भोजन कराया गया और उपहार देकर आशीर्वाद लिया। नवरात्र के अंतिम दिनों में क्षेत्र के बिजासन माता मंदिर और हिंगलाज माता मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। कई श्रद्धालु पैदल ही मंदिरों में पहुंचे और माता रानी के दर्शन कर धोक लगाई। मंदिरों में दिनभर भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के जिला महामंत्री राहुल बलसोरा ने भी कन्या भोज कराया और कन्याओं को उपहार भेंट किए। नवरात्र के समापन पर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने माता रानी से परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Top News