Norat Mal Nama
18-Apr-2026
तेज विजन आई हॉस्पिटल में 20+इंश्योरेंस व कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध
देवली,क्षेत्र के लोगों के लिए आंखों के बेहतर इलाज और अत्याधुनिक ओं के क्षेत्र में तेज विजन सेंटर आई हॉस्पिटल एक केंद्र के रूप में उभर रहा है।हॉस्पिटल में 20+इंश्योरेंस व कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध
अस्पताल के संचालक और एम्स दिल्ली से प्रशिक्षित अनुभवी सर्जन डॉ. धनराज जाट (एमबीबीएस एमडी) के नेतृत्व में मरीजों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं दी जा रही हैं। डॉ. धनराज ने बताया कि अब यहां 20 से अधिक प्रमुख (थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर) कंपनियों के माध्यम से कैशलेस सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है। इसमें स्टार हेल्थ, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड, एचडीएफसी एर्गो, केयर हेल्थ, बजाज आलियांज, एसबीआई जनरल, मेडिसेव और रक्षक जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं। विशेष रूप से आरजीएस कार्ड धारक, बैंक कर्मचारी और डेयरी कार्ड धारकों के लिए भी यहां कैशलेस इलाज की विशेष व्यवस्था की गई है। अस्पताल में उपलब्ध विशेष चिकित्सा सेवाओं में डायबिटीज के कारण आंखों के पर्दे की बीमारी की जांच (ओसीटी) एवं उपचार, काला पानी (ग्लूकोमा) की सटीक जांच और आईसीएल (IPCL/ICL) सर्जरी के माध्यम से चश्मे का नंबर हटाने की सुविधा शामिल है। इसके अलावा मोतियाबिंद का ऑपरेशन अत्याधुनिक एल्कॉन लीजन' मशीन द्वारा बिना इंजेक्शन और बिना पट्टी के किया जा रहा है। तेज विजन सेंटर आई हॉस्पिटल, देवली के गौरव पथ पर अटल उद्यान के पास ज्योति कॉलोनी में स्थित है।