Breaking News
Wednesday, 18-Mar-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली,बनास के तट पर सजेगी जोत : झूलेलाल जयंती उत्सव शुरू

Norat Mal Nama 18-Mar-2026
बनास के तट पर सजेगी जोत : झूलेलाल जयंती उत्सव शुरू देवली ,आस्था, परंपरा और सामुदायिक सद्भाव के संगम के साथ शहर में भगवान झूलेलाल जयंती महोत्सव का शंखनाद हो चुका है। पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वावधान में आयोजित इस तीन दिवसीय महापर्व का शुभारंभ बुधवार तड़के प्रभात फेरी के साथ किया गया। प्रभातफेरी के दौरान श्रद्धालुओं के भजनों और जयकारे लगाए। सिंधी पंचायत के अध्यक्ष विनोद धर्मानी ने बताया कि इन तीन दिनों में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रहेगी। इस दौरान 19 मार्च को सुबह प्रभातफेरी निकाली जाएगी, जबकि दोपहर का सत्र महिलाओं के लिए समर्पित रहेगा, जिसमें वे पारंपरिक गीतों और संगीत के माध्यम से अपनी श्रद्धा व्यक्त करेंगी। इसी दिन रात्रि में सिंधी भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जहाँ आर्केस्ट्रा पार्टी की प्रस्तुतियों के साथ श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होंगे। कार्यक्रम के समापन पर समाज के लिए सामूहिक रात्रि लंगर का भी होगा। उत्सव का मुख्य आकर्षण 20 मार्च को झूलेलाल जयंती के मुख्य पर्व पर दिखाई देगा। इस दिन शहर में एक वाहन रैली निकाली जाएगी। दोपहर में 'गुरु का लंगर' (भंडारा प्रसादी) के बाद शाम 4 बजे पूज्य बैराणा साहेब की भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ रवाना होगी। यह शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए बोरडा गणेशजी स्थित पवित्र बनास नदी के तट पर पहुंचेगी। यहाँ पूर्ण विधि-विधान के साथ पवित्र ज्योत का विसर्जन कर विश्व शांति और जन-कल्याण की मंगल कामना की जाएगी।

Previous News

Top News