Breaking News
Tuesday, 17-Mar-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली, ब्लॉक और नगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस सिलेंडर के दामों में की गई 60 रुपए की वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया

Norat Mal Nama 17-Mar-2026
गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल केंद्र सरकार के विरुद्ध किया प्रदर्शन देवली, ब्लॉक और नगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस सिलेंडर के दामों में की गई 60 रुपए की वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने स्थानीय कांग्रेस कार्यालय से एकत्रित होकर पेट्रोल पंप चौराहे तक पैदल मार्च निकाला और केंद्र सरकार की नीतियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने "रसोई गैस की बढ़ी कीमतें वापस लो" सहित नारों के साथ महंगाई के इस दौर में आम जनता पर पड़े अतिरिक्त आर्थिक भार पर रोष व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है और सरकार को जनहित में बढ़ी हुई दरें तुरंत प्रभाव से कम होनी चाहिए।

Previous News

Top News