Norat Mal Nama
15-Aug-2026
देवली,अटल उद्यान में उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया, 69 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान।
देवली, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को शहर के अटल उद्यान में उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, पुलिसकर्मी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्यकर्मी, समाजसेवी, विद्यार्थी, खिलाड़ी सहित 69 प्रतिभाओं को प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस क्रम में भगवान शर्मा (प्रधानाचार्य राउमावि नासिरदा) खुशबु शर्मा पत्नी आशीष शर्मा अध्यापिका रा उ प्रा वि सारदडा व सुश्री लेखनी गौतम (सुपुत्री मनोज गौतम नासिरदा) व ब्राह्मण समाज के नूर देवली अभिभाषक संघ की ओर से अधिवक्ता संदीप कांटीया को उपखण्ड स्तर पर सम्मानित होने का अवसर मिला है। देवली पटेल नगर निवासी गिरिराज जोशी को जिलास्तर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। वहीं रिंकू पंचोली उपप्राचार्य पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली व मोहन गैस डिस्ट्रीब्यूटर देवली, कंप्यूटर ऑपरेटर राजेंद्र नाथ मिर्धा को स्वतंत्रता दिवस पर समारोह में सम्मानित किया गया।