Norat Mal Nama
14-Apr-2026
देवली, मयूर इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक अजय मेवाड़ा ने बस स्टैंड के बाहर भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की रैली पर पुष्प वर्षा कर ठंडा मिल्करोज पेय पिलाकर लोगो का स्वागत किया
देवली शहर में आज भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर रेली का आयोजन किया गया
निजी विद्यालय के निदेशक अजय मेवाड़ा ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की सजी हुई झांकी के चित्र पर माला पहनकर पुष्पांजलि कर सादर नमन किया
,देवली शहर में अंबेडकर जयंती पर भव्य रैली निकली गई रैली में बनी झांकियों के आकर्षण नए लोगों का मन मोह लिया भव्य रैली पेट्रोल पंप चौराहे से अंबेडकर चौराहे तक गाजे-बाजे के साथ निकल गई
पैदल मार्च से दिया सामाजिक एकता का संदेश दिया
शहर में सर्व समाज द्वारा भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान गाजे-बाजे और आकर्षक झांकियों के साथ विशाल रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रैली की जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया बस स्टैंड पर पुष्प वर्षा की गई एवं मयूर इंटरनेशनल स्कूल द्वारा मिल्क रोज पिलाया गया
रैली शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई अंबेडकर सर्किल पहुंची। रैली में, पैदल मार्च के माध्यम से बाबा साहेब के विचारों का प्रचार-प्रसार करते हुए सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।