Breaking News
Wednesday, 11-Mar-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली , दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन युवक तरुण खटीक की निर्मम हत्या के विरोध में बुधवार को देवली के खटीक समाज में गहरा रोष देखा गया।

Norat Mal Nama 11-Mar-2026
खटीक समाज ने आक्रोश जताते हुए राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन देवली , दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन युवक तरुण खटीक की निर्मम हत्या के विरोध में बुधवार को देवली के खटीक समाज में गहरा रोष देखा गया। समाज के लोगों ने उपखंड अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर फांसी की सजा देने, मामले की जांच सीबीआई से कराने और पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता व सरकारी नौकरी देने की मांग की है। इस दौरान नोरत खींची, रामसिंह खींची, अमित भारती, मुकेश सामरिया, संपत सामरिया, ललित सोयल, बंटी सोयल, सत्यनारायण खींची, मुरली खटीक और मनराज खटीक समेत समाज के लोग मौजूद रहे। समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो समस्त हिंदू और खटीक समाज प्रदर्शन के लिए मजबूर होगा।

Previous News

Top News